सीरिया पर इस्राईल का हमला, वीडियो रिपोर्ट
ज़ायोनी सेना ने एक बार फिर पश्चिमी सीरिया पर हवाई हमला किया है, इस बार दुश्मन ने देश के उत्तर पश्चिम में स्थित लाज़ेक़िया पोर्ट पर बमबारी की है।
सीरियाई सेना का कहना है कि दुश्मन ने आज सुबह भूमध्यसागर के आज़ाद पानियों के आसमान से कई मिसाइल दाग़े और बंदरगाह के कंटेनर परिसर को निशाना बनाया। ज़ायोनियों का दावा है कि हथियारों की एक खेप उनका लक्ष्य थी...
क़रीब 6 महीना पहले ज़ायोनियों ने कृषि उत्पाद के एक कंटेनर को निशान बनाया था, और आज भी खाद्य पदार्थों चावल और चीनी को निशाना बनाया गया।
अरब, पश्चिम और ज़ायोनी गठबंधन ने 10 वर्षों तक आतंकवादियों का समर्थन किया, ताकि सीरिया युद्ध में प्रतिरोधी धड़े को नुक़सान पहुंचाया जा सके... ज़ायोनी दुश्मन इन मूर्खतापूर्ण हमलों से और पश्चिम अत्याचारपूर्ण प्रतिबंध लगाकर, लोगों से बदला लेना चाहते हैं, जिन्होंने प्रतिरोध किया और उन्हें हराया।
लाज़ेक़िया पोर्ट पर हमले के ज़ायोनी शासन के ग़लत समीकरणों से उसकी बौखलाहट का पता चलता है। आज सुबह फ़िलिस्तीन के अवैध अधिकृत इलाक़ों में अलर्ट जारी किया गया। क्योंकि दुश्मन इस्लामी प्रतिरोध के मुंह तोड़ जवाब देने की क्षमता से डरा हुआ है।
हेसाम हेलाली, आईआरआईबी, दमिश्क़