पश्चिमी इराक़ में मिली दाइश की कई सुरंगें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107082-पश्चिमी_इराक़_में_मिली_दाइश_की_कई_सुरंगें
इराक़ के सुरक्षाबलों ने एक अभियान के दौरान आतंकवादी गुट दाइश की तीन महत्वपूर्ण सुरंगों का पता लगाया है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १३, २०२१ १९:०१ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी इराक़ में मिली दाइश की कई सुरंगें

इराक़ के सुरक्षाबलों ने एक अभियान के दौरान आतंकवादी गुट दाइश की तीन महत्वपूर्ण सुरंगों का पता लगाया है। 

इन सुरक्षा बलों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण तीन सुरंगें देश के पश्चिमी प्रांत अलअंबार में मिली हैं।

अलमालूमा वेबसाइट के अनुसार इराक़ी सुरक्षाबलों के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दाइश विरोधी एक अभियान के दौरान पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के अलक़ाएम नगर के अर्रतबा क्षेत्र में इन तीन महत्वपूर्ण सुरंगों में से एक को दाइश खाद्ध सामग्रियों को छिपाकर रखने के लिए प्रयोग करता था जबकि दो अन्य सुरंगों को हथियारों और विस्फोटक पदार्थों के लिए विशेष किया गया था।

इन तीन सुरंगों की खोज को रणनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण कार्यवाही माना जा रहा है।

शुक्रवार को इराक़ी सुरक्षाबलों ने अलक़ाएम क्षेत्र में एक कार्यवाही के दौरान दाइश के एक बहुत ही महत्वपूर्ण कमांडर को गिरफ्तार किया था जिसका काम आतंकी हमलों के लिए विस्फोटक पदार्थों को पहुंचाना था।

पिछले दो तीन सप्ताहों के दौरान दाइश ने उत्तरी इराक़ में कुछ आतंकवादी कार्यवाहियां की थीं जिनमें बहुत से लोग हताहत और घायल हो गए थे।

इन कार्यवाहियों के बाद इराक़ी सुरक्षाबलों ने दाइश विरुद्ध नया अभियान आरंभ किया है जिसके अन्तर्गत कई आतंकवादी हताहत हुए हैं और दसियों को गिफ़्तार किया गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए