दाइश के आतंकवादी हमले में हशदुश्शाबी के 2 लड़ाके शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107426-दाइश_के_आतंकवादी_हमले_में_हशदुश्शाबी_के_2_लड़ाके_शहीद
इराक़ की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादी हमले में स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के 2 लड़ाके शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०२१ १०:५३ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकवादी हमले में हशदुश्शाबी के 2 लड़ाके शहीद

इराक़ की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादी हमले में स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के 2 लड़ाके शहीद हो गए हैं।

गुरुवार को हशदुश्शाबी संगठन ने एक बयान जारी करके सलाहुद्दीन प्रांत के अल-फ़तह इलाक़े में दाइश के आतकंवादी हमले में अपने दो स्वयं सेवियों की मौत की ख़बर दी है।

हशदुश्शाबी के इन लड़ाकों का संबंध 88 बटालियन से है।

इस बयान में आगे कहा गया है कि इस बटालियन ने आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए खोजी अभियान शुरू कर दिया है।

ग़ौरतलब है कि इराक़ ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ 3 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद 2017 में दाइश की तथाकथित ख़िलाफ़त के ख़ात्मे के साथ ही अपनी जीत का एलान किया था। लेकिन विदेशी समर्थित इस गुट के बचेखुचे तत्व अब भी सक्रिय हैं और इराक़ी जनता और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

इराक़ सेना और स्वयं सेवी बलों ने दाइश को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए देश में व्यापक अभियान चला रखा है। msm