इस्राईली सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया
Dec ३१, २०२१ १८:३८ Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, इस्राईली सैनिकों ने फ़ायरिंग करके एक फ़िलिस्तीनी युवक को शहीद कर दिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी युवक के पास चाक़ू होने का आरोप लगाया और उसकी ओर फ़ायरिंग कर दी।
ज़ायोनी सैनिकों ने यह अपराध शुक्रवार को जॉर्डन नदी के वेस्ट बैंक में अंजाम दिया है।
फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारने के बाद, इस्राईली सैनिकों ने उस तक चिकित्सा सहायता नहीं पहुंचने दी, जिसके बाद उसकी जान चली गई।
अभी तक शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
ग़ौरतलब है कि इस्राईली सैनिक विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनी युवाओं को निशाना बनाते रहते हैं और फ़िलिस्तीनियों के घरों को उनके ही सिरों पर गिरा देते हैं। msm
टैग्स