दाइश को अपनी हरकतों का बदला देना होगाः अलकाज़ेमी
इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी कहते हैं कि आतंकवाद गुट दाइश को अपनी मूर्खतापूर्ण कार्यवाहियों का हिसाब देना होगा।
अलकाज़ेमी का कहना था कि दाइश के आतंकवादियों ने अबतक बहुत से प्रयास किये लेकिन उनको विफलता हाथ लगी। उन्होंने कहा कि वे लोग आगे भी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सेना दाइश की हर कार्यवाही का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने इराक़ के सीमावर्ती लोगों से कहा है कि वे उनको कभी नहीं भूलेंगे।
याद रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी ने बुधवार को सीरिया से लगने वाली इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। इराक़ी प्रधानमंत्री के साथ सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि सीरिया में एक जेल पर दाइश द्वारा हमला करने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि जेल से फरार करने वाले दाइशी आतंकी, सीरिया की सीमा से कहीं इराक़ में न धुस जाए। इसी विषय को लेकर इराक़ की सीमा पर सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए