जो बइडनः दाइश के सरग़ना को ढेर कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109038-जो_बइडनः_दाइश_के_सरग़ना_को_ढेर_कर_दिया
अमरीका ने आतंकी संगठन दाइश के सरग़ना को मार गिराने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२२ ०६:३३ Asia/Kolkata
  • जो बइडनः दाइश के सरग़ना को ढेर कर दिया

अमरीका ने आतंकी संगठन दाइश के सरग़ना को मार गिराने का दावा किया है।

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पश्चिमोत्तरी सीरिया में अमरीकी सेना की कार्यवाही में दाइश का सरग़ना अबू इब्राहीम अलक़ुरैशी मारा गया।

वाइट हाउस से जारी होने वाले बयान में जो बाइडन ने कहा कि अमरीकी सेना ने अमरीका और अपने घटकों की जनता की रक्षा और दुनिया को अधिक शांत बनाने के उद्देश्य से पूश्चिमोत्तरी सीरिया में एक कामयाब आप्रेशन किया और हमने अबू इब्राहीम अलक़ुरैशी को मार दिया। बयान में कहा गया है कि आप्रेशन में हिस्सा लेने वाले सारे सैनिक सुरक्षित अपने ठिकाने पर लौट आए।

रोयटर्ज़ ने भी रिपोर्ट दी कि दाइश के सरग़ना ने अमरीकी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान अपने घर को धमाके से उड़ा लिया जिसमें वह ख़ुद और उसका परिवार मारा गया।

पेंटागोन का कहना है कि अलक़ुरैशी को आत्म समर्पण का मौक़ा दिया गया लेकिन उसने एसा नहीं किया बल्कि ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया।

दाइश के पूर्व सरग़ना अबू बक्र बग़दादी के मारे जाने के बाद अलक़ुरैशी दाइश की कमान संभाल रहा था।

अलमयादीन टीवी चैनल ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि इराक़ ने इस हमले में अमरीकी सेना को जानकारियां उपलब्ध कराईं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए