इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार, अमरीकी अधिकारियों से वार्ता करेंगे
इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा के सलाहकार एल होल्ता ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में वार्ता के लिए आज अमरीका जा रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वह वाशिंग्टन में वाइट हाऊस के अधिकारियों से ईरान के बारे में वार्ता करेंगे।
इसके अतिरिक्त वह वाइट हाऊस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सिल्वान से भी विचार विमर्श करेंगे।
जानकार इस्राईली सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन इस्राईली प्रधानमंत्री नेफ़्ताली बेनेत और अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच टेलीफ़ोनी वार्ता की परिधि में अंजाम पा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेफ़्ताली बेनेत ने रविवार की रात अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से टेलीफ़ोनी वार्ता में क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया था।
इसके अतिरिक्त बेनेत ने अमरीका की ओर से इस्राईल के भरपूर समर्थन की सराहना की और आयरन डोम डिफ़ेंस सिस्टम को अमरीकी वित्तीय मदद की भी अपील की। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए