आज किस वजह से समूचे यमन में विराट रैलियां निकाली गयीं?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110888-आज_किस_वजह_से_समूचे_यमन_में_विराट_रैलियां_निकाली_गयीं
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों को आरंभ हुए आज आठवां साल शुरू हो गया।इस अवसर पर समूचे यमन में भव्य रैलियां निकाली गयीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २६, २०२२ १४:३२ Asia/Kolkata
  • आज किस वजह से समूचे यमन में विराट रैलियां निकाली गयीं?

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों को आरंभ हुए आज आठवां साल शुरू हो गया।इस अवसर पर समूचे यमन में भव्य रैलियां निकाली गयीं।

सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को यमन के खिलाफ अपने पाश्विक हमलों को आरंभ किया था। यमनी आज के दिन को राष्ट्रीय प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाते हैं। यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार रैली में भाग लेने वालों ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों की भर्त्सना की और अतिक्रमणकारियों के मुकाबले में डटे रहने पर बल दिया।

इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी हाथों में यमन का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे और यमनी क्रांति के नेताओं हुसैन बदरूद्दीन और सैयद अब्दुल मलिक अलहूसी की तस्वीरें उठा रखे थे और अतिग्रहणकारियों को देश से बाहर निकाल देने तक प्रतिरोध के जारी रखने पर बल दिया।

इन रैलियों में भाषण देने वालों ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन पर जो हमला किया है वह अमेरिकी आदेश से किया है और अतिक्रमणकारी केवल अमेरिकी योजनाओं पर अमल कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना यमन पर हमला किया था जो अब तक जारी हैं और आज उसके इन हमलों का आठवां वर्ष आरंभ हो गया है। सऊदी अरब ने यमन का कड़ा हवाई, समुद्री और ज़मीनी परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण यमनी जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है।

रोचक बात है कि सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी मारे जा चुके हैं और मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरने वाले अमेरिका सहित किसी भी देश ने अब तक सऊदी अरब के पाश्विक हमलों की भर्त्सना तक नहीं की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए