यमन में यह कैसा युद्ध विराम है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i111122-यमन_में_यह_कैसा_युद्ध_विराम_है
मीडिया सूत्रों ने पिछले 24 घंटे के दौरान यमन के अलहुदैदा प्रांत में 123 बार युद्ध विराम के उल्लंघन की ख़बर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०२२ १४:०१ Asia/Kolkata
  • यमन में यह कैसा युद्ध विराम है?

मीडिया सूत्रों ने पिछले 24 घंटे के दौरान यमन के अलहुदैदा प्रांत में 123 बार युद्ध विराम के उल्लंघन की ख़बर दी है।

अलमसीरा चैनल ने रिपोर्ट दी है कि हमलावर सऊदी गठबंधन ने पिछले 24 घंटे के दौरान गोलाबारी, राकेट हमलों और ड्रोन विमानों द्वारा 123 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलजौफ़ प्रांत के अलहज़्म और अलग़ैल नामक ज़िलों पर तीन बार बमबारी की। यह बमबारी ऐसी हालत में है कि सऊदी गठबंधन ने बुधवार की सुबह दावा किया था कि उसने यमन में अपनी सैन्य कार्यवाहियों को रोक दिया है।

ज्ञात रहे कि यमन की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख महदी अलमश्शात ने पिछले शनिवार की रात कहा था कि सनआ तीन दिन तक एकपक्षीय रूप से सऊदी अरब के साथ युद्ध विराम का एलान करता है और अगर रियाज़,यमन से अपने सारे सैनिकों को बाहर निकाल ले और अपने हमले बंद कर दे तो इस अस्थाई युद्ध विराम को स्थाई बनाया जात सकता है। उधर यमन की सबा न्यूज़ एजेन्सी ने एडिटर मुहम्मद अब्दुल क़ुद्दूस ने एलान किया है कि हम हमलों को पूरी तरह बंद किए जाने और यमनी राष्ट्र का घेराव पूरी तरह ख़त्म किए जाने के इच्छुक हैं और इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

यमन की सबा न्यूज़ एजेन्सी के एडिटर ने कहा कि यमन के विरुद्ध हवाई हमलों और मोर्चों पर झड़पों का क्रम बंद होने के साथ ही सारे हमलाव सैनिकों को देश से निकलना होगा और यमन का घेराव पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए