दाइश ने घटाया आतंकवादियों का वेतन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11128-दाइश_ने_घटाया_आतंकवादियों_का_वेतन
अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी गुट दाइश ने अपने आतंकवादियों का वेतन 50 डालर कम कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१६ ०८:२४ Asia/Kolkata
  • दाइश ने घटाया आतंकवादियों का वेतन

अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी गुट दाइश ने अपने आतंकवादियों का वेतन 50 डालर कम कर दिया है।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण दाइश ने अपने आतंकवादियों का वेतन कम करना आरंभ कर दिया है। अबसे दाइश के हर आतंकवादी के वेतन से 50 डालर प्रतिमाह की दर से काटे जाएंगे।

अबसे कुछ पहले दाइश ने अपने आतंकियों के वेतन में से 200 से 100 डालर तक काटे थे। इस प्रकार बहुत से आतंकियों का मासिक वेतन मात्र 50 डालर तक हो जाएगा।

वेतन में कमी को देखते हुए हालिया कुछ महीनों के दौरान बहुत से आतंकवादी दाइश छोड़कर भाग रहे हैं। दो दिन पहले ही दाइश ने संगठन छोड़कर भागने वाले अपने 50 आतंकियों की हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि तेल की तस्करी से दाइश की आय अब 25 करोड़ डालर सालाना हो गई है जो पहले 50 करोड़ डालर से भी अधिक थी। इसके अतिरिक्त अपहरण, फिरौती, ग़ुन्डा टैक्स, बैंकों की लूट और इसी प्रकार के अवैध धंधों से दाइश की आय में लगातार वृद्धि होती जा रही थी किंतु रूस के हवाई हमलों और इराक़ में स्वयंसेवियों तथा सेना की संयुक्त प्रभावी कार्यवाहियों के बाद दाइश की हालत पतली होती जा रही है।

इससे पहले रिपोर्ट मिली थी कि इराक़ के कुछ क्षेत्रों में दाइश के आतंकवादी मछलियां बेचकर और लीबिया में अंडे बेचकर अपना ख़र्च चला रहे हैं।