यमन में कब तक टिक पाएगा संघर्ष विराम?
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने यमन के लिए दो महीने के संघर्ष विराम का एलान किया..
..मगर हुदैदा बंदरगाह जो राजधानी सनआ से डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर है और जो लाल सागर के तट पर है और जिसके रास्ते से यमन का व्यापारिक सामान, खाने पीने की चीजें और दवाएं आती हैं, यहां अब भी सन्नाटा है।
पानी के जहाज़ों की आवाजाही शुरू होने का अब भी इंतेज़ार है। बस दो तीन जहाज़ ईंधन लेकर आए। सनआ एयरपोर्ट को खोले जाने के संबंध में भी किसी तरह की प्रगति नहीं देखी जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में पत्रकार के रूप में तैनात एलेग्ज़ंडर हसनैन ने बताया कि यमनियों को कोई सहायता नहीं मिल पा रही है.....यमन के लोग सऊद अरब के नेतृत्व वाले सैनिक एलायंस को दोषी मानते हैं और उनका कहना है कि अब तक सऊदी अरब ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।....संयुक्त राष्ट्र संघ का भी कहना है कि उसे संघर्ष विराम के उल्लंत्रन की रिपोर्टें मिली हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब के कूटनयिक भी इसी तरह के दावे कर रहे हैं।....यमन के मामलों में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत बस यह कहकर संतुष्ट हो गए कि संघर्ष विराम के उल्लंघन के लिए दोनों ही पक्ष ज़िम्मेदार हैं। पिछले कुछ बरसों के दौरान कई बार यह हुआ कि संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और हर बार जंग रुकने की उम्मीदें हल्की पड़ती चली जाती हैं। न्यूयार्क से आईआरआईबी के लिए कामरान नजफ़ज़ादे की रिपोर्ट