सीरिया में आतंकियों ने रासायनिक हथियार हलब पहुंचाए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11137-सीरिया_में_आतंकियों_ने_रासायनिक_हथियार_हलब_पहुंचाए
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने क्लोरीन गैस युक्त हथियार हलब पहुंचाए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १२, २०१६ १६:१० Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकियों ने रासायनिक हथियार हलब पहुंचाए

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने क्लोरीन गैस युक्त हथियार हलब पहुंचाए हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में इस घटना का उल्लेख किया, साथ ही नुस्रा फ़्रंट के 100 से ज़्यादा आतंकवादियों के हलब के उत्तरी भाग पहुंचने की सूचना दी।

इस बयान में आया है, “क्लोरिन गैस युक्त गोला बारूद और हथियारों से लदे कई ट्रक उत्तरी हलब में नुस्रा फ़्रंट के नियंत्रण वाले इलाक़े पहुंचाए गए हैं।” रूसी रक्षा मंत्री के बयान में आगे आया है, “प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसर, नुस्रा फ़्रंट के 100 से ज़्यादा आतंकी हलब के पश्चिमोत्तरी उपनगरीय भाग कफ़र हमरा पहुंचे हैं।”

अनेक रिपोर्टों में इस बात का उल्लेख है कि नुस्रा फ़्रंट ने 2013 से अब तक पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान से बहुत से तत्व व अनेक सरग़नाओं को सीरिया भेजा है। इन सरग़नाओं में अबुल ख़ैर मिस्री और अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह भी है जिसका नाम 1998 में केन्या और तन्ज़ानिया में अमरीकी दूतावास में हुए बम धमाकों के संदिग्ध लोगों में शामिल था। इससे पहले मिस्री, अलक़ाएदा के सरग़ना ऐमन अज़्ज़वाहेरी का सहायक और इस गुट के पूर्व सरग़ना ओसामा बिन लादेन की एक बेटी का शौहर है। (MAQ/N)