सीरिया, आतंकवादियों ने 19 अलवियों को गोलियों से भून डाला
सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों ने अलवी अल्पसंख्यक समुदाय के एक गांव पर क़ब्ज़ा करने के बाद, 19 नागरिकों को गोलियों से भून डाला।
आतंकवादियों ने हमा प्रांत के अल-ज़ारा गांव की रक्षा कर रहे 8 स्वयं सेवियों की हत्या कर दी और गांव के कई लोगों का अपहरण कर लिया।
तथाकथित सीरिया में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले संगठन ने शुक्रवार को बताया है कि हमले के दौरान, आतंकवादी घरों में घुस गए और उन्होंने परिवारों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसके कारण 6 महिलाओं समेत 19 नागरिकों की मौत हो गई।
सीरियाई सरकार ने इस जनसंहार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सरकार के बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने अल-ज़ारा में घुसकर गांव वासियों का जनसंहार किया और घरों को ध्वस्त कर दिया।
सीरियाई प्रधान मंत्री वायल अल-हलक़ी का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने कई लोगों को मौत के घाट उतारकर बच्चों और महिलाओं को बंदी बना लिया है। msm