इस्राईल से सऊदी अरब की दोस्ती फ़िलिस्तीन के साथ ग़द्दारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i114210-इस्राईल_से_सऊदी_अरब_की_दोस्ती_फ़िलिस्तीन_के_साथ_ग़द्दारी
लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन की केन्द्रीय परिषद के सदस्य शैख़ क़ावूक़ ने कहा कि इस्राईल के साथ सऊदी अरब का गठजोड़ फ़िलिस्तीन से ग़द्दारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०२२ १४:०८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल से सऊदी अरब की दोस्ती फ़िलिस्तीन के साथ ग़द्दारी

लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन की केन्द्रीय परिषद के सदस्य शैख़ क़ावूक़ ने कहा कि इस्राईल के साथ सऊदी अरब का गठजोड़ फ़िलिस्तीन से ग़द्दारी है।

नबील क़ावूक़ ने कहा कि इस्राईल से गठजोड़ दरअस्ल फ़िलिस्तीन ही नहीं लेबनान और सीरिया की भी पीठ में ख़ंजर घोंपने के समान है। उन्होंने कहा कि लेबनान और हिज़्बुल्लाह फ़िलिस्तीन के लिए पूरी तरह वफ़ादार हैं।

हाल ही में इस्राईली मीडिया ने यह ख़बर दी है कि ज़ायोनी सरकार सऊदी अरब से सामान्य रिश्ते स्थापित करने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी हैं और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रस्तावित पश्चिमी एशिया यात्रा से पहले वो इस विषय को अंजाम तक पहुंचा देना चाहती है।

पिछले हफ़्ते सऊदी अरब ने अपनी वायु सीमा इस्राईली विमान के लिए खोली और कुछ ही दिनों के भीतर तेल अबीब से कई विमान उड़ान भरकर रियाज़ के इंटरनैश्नल एयरपोर्ट पर उतरे। इन विमानों में इस्राईली व्यापारी, उद्यमी और निवेशक सऊदी अरब गए हैं।

इस्राईल ह्यूम अख़बार ने लिखा कि सऊदी अरब ने इस्राईल एक सौदा किया है जिसके तहत वह तीरान और सनाफ़ीर द्वीपों का स्वामित्य मिस्र से सऊदी अरब को दिए जाने का समर्थन करेगा और इसके बदले में रियाज़ सरकार इस्राईली विमानों के लिए अपनी वायु सीमा खोल देगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए