अपने विरोधियों को छोड़ने के मूड में नहीं हैं बिन सलमान
(last modified Sat, 13 Aug 2022 15:20:05 GMT )
Aug १३, २०२२ २०:५० Asia/Kolkata
  • अपने विरोधियों को छोड़ने के मूड में नहीं हैं बिन सलमान

सऊदी अरब के युवराज ने अपने विरोधियों के दमन के लिए विशेष सुरक्षा इकाई का गठन किया है।

सऊदी अरब के जानकार सूत्रों ने बताया है कि इस देश के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने स्वयं को सुरक्षित करने और अपने विरोधियों के दमन के लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

बताया जा रहा है कि इस विशेष सुरक्षा इकाई की ज़िम्मेदारी, देश के भीतर और बाहर बिन सलमान के विरोधियों का दमन करना है।

मिरअतुल जज़ीरा नामक वेबसाइट ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने इस सुरक्षा इकाई के सदस्यों के वेतन को अधिक रखने पर ज़ोर दिया है और यह भी कहा है कि इनको जब भी जिन उपकरणों की ज़रूरत हो उनको तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।  उन्होंने आदेश दिया है कि विरोधियों पर पूरी नज़र रखी जाए और जैसे ही मौक़ा मिले उनको दबोच लिया जाए।

मुहम्मद बिन सलमान ने यह  आदेश भी जारी किया है कि सऊदी अरब के भीतर रहने वाला कोई व्यक्ति यदि विदेश में रहने वाले उनके किसी भी विरोधी के साथ संपर्क करे तो उसको तत्काल गिरफ़्तार कर लिया जाए।

राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि सऊदी अरब के अपने विरोधियों की बढ़ती संख्या को लेकर बिन सलमान बहुत चिंतित हैं।  वे अपने इन विरोधियों को स्वयं के लिए गंभीर ख़तरा मानते हैं।

इससे पहले ह्यूमन राइट्स वाॅच, सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान को एसे तानाशाह के रूप में याद कर चुका है जो अपने विरोधियों के दमन में बिल्कुल भी संकोच से काम नहीं लेते हैं।  इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के अनुसार बिन सलमान का मानवाधिकारों का रिकार्ड बहुत ही ख़राब है।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें