सीरिया, आतंकियों के हमले में 3 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i116322-सीरिया_आतंकियों_के_हमले_में_3_सैनिक_हताहत
आतंकियों के राकेट हमले में सीरिया के तीन सैनिक हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०२२ १३:४१ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकियों के हमले में 3 सैनिक हताहत

आतंकियों के राकेट हमले में सीरिया के तीन सैनिक हताहत हो गये।

रशा टूडे के अनुसार सीरिया में रूस के सुलह केन्द्र के उप प्रमुख ओलेग एग्रोफ़ ने कहा है कि यह हमला इदलिब प्रांत में स्थित दैरे सुन्बुल क्षेत्र में हुआ जहां सीरियाई सेना का एक केन्द्र है।

इस घटना में एक सैनिक घायल भी हुए है। रूस के इस अधिकासरी ने बगताया है कि पिछले दिनों नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने इदलिब के बफ़रज़ोन इलाक़े को भारी गोलाबारी का निशाना बनाया।

इदलिब का बफ़र ज़ोन सीरिया के पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों जिनमें हलब, हमा और लाज़ेक़िया प्रांत शामिल हैं जहां नुस्रा फ़्रंट और तुर्किए के समर्थक लड़ाके हैं, फैला हुआ है।

ज्ञात रहे कि 2017 में ईरान, रूस और तुर्किए ने आस्ताना शांति प्रक्रिया के अंतर्गत सीरिया में 4 बफ़रज़ोन बनाए थे। सीरिया की सशस्त्र सेना ने 2018 में तीन युद्धविराम क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया था जबकि चौथा इलाक़ा जिसमें इदलिब, लाज़ेकिया, हमा और हलब प्रांत जैसे कुछ इलाक़े शामिल हैं, अब भी आतंकियों के नियंत्रण में हैं। ज़्यादातर क्षेत्रों पर नुस्रा फ़्रंट का नियंत्रण है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें