सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया, अरबों में भारी उत्साह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i118884-सऊदी_अरब_ने_अर्जेंटीना_को_हराया_अरबों_में_भारी_उत्साह
क़तर में जारी फ़ुटबाल वर्ल्ड कप 2022 प्रतियोगिता में मंगलवार का दिन अरब तमाशाइयों के लिए ख़ास बन गया क्योंकि सऊदी अरब ने अर्जेंटीना जैसी टीम को हरा दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने बुधवार को सरकारी छुट्टी का एलान कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०२२ ०९:३० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया, अरबों में भारी उत्साह

क़तर में जारी फ़ुटबाल वर्ल्ड कप 2022 प्रतियोगिता में मंगलवार का दिन अरब तमाशाइयों के लिए ख़ास बन गया क्योंकि सऊदी अरब ने अर्जेंटीना जैसी टीम को हरा दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने बुधवार को सरकारी छुट्टी का एलान कर दिया।

अरब तमाशाइयों को दूसरी ख़ुशी यह मिली कि ट्यूनेशिया ने डेनमार्क से अपना मैच बराबर कर लिया। यह पहला मौक़ा है कि सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराया है। सऊदी अरब ने दो एक से मैच जीता।

ल्युनल मेस्सी ने एक गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी मगर फिर सऊदी अरब की तरफ़ से सालेह शहरानी और सालिम दोसरी ने एक एक गोल करके अपनी टीम की झोली में दो गोल और पूरा मैच डाल दिया। सऊदी अरब के गोल कीपर मुहम्मद उवैस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

सऊदी अरब की टीम के कोच हेरवी रोनर की भी बड़ी तारीफ़ की जा रही है।

लोसील फ़ुटबाल स्टेडियम में क़तर के अमीर शैख़ तमीम बिन हमद भी नज़र आए जो सऊदी अरब की टीम का मनोबल बढ़ा रहे थे।

शैख़ तमीम के पास सऊदी अरब के खेल उप मंत्री रजल्लाह सिल्मी और कुछ अन्य अधिकारी भी खड़े दिखाई दिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें