यमन, युद्ध विराम हुआ तार तार, हुदैदा पर भीषण हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i119732-यमन_युद्ध_विराम_हुआ_तार_तार_हुदैदा_पर_भीषण_हमला
हमलावर सऊदी गठबंधन ने यमन के अलहुदैदा प्रांत को भीषण हमलों का निशाना बनाते हुए भीषण बमबारी और गोलाबारी की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec १७, २०२२ १५:२५ Asia/Kolkata
  • यमन, युद्ध विराम हुआ तार तार, हुदैदा पर भीषण हमला

हमलावर सऊदी गठबंधन ने यमन के अलहुदैदा प्रांत को भीषण हमलों का निशाना बनाते हुए भीषण बमबारी और गोलाबारी की है।

अलमसीरा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के अलहुदैदा प्रांत में यमन की सशस्त्र सेना के आप्रेश्नल हेडक्वाटर ने एलान किया है कि सऊदी गठन के ड्रोन विमानों ने अलहुदैदा में हीस और अलजबलिया पर कई बार हमले किए।  

हमलावर सऊदी गठबंधन ने युद्ध विराम का कई बार उल्लंघन करते हुए पिछले 24 घंटे के दौरान यमन के अलहुदैदा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में दसियों बार हवाई और मीज़ाइल हमलों का निशाना बनाया जबकि भीषण गोलाबारी भी की।

दूसरी ओर मीडिया सूत्रों ने बताया कि हीस शहर में हमलावर सऊदी अरब गठबंधन के काल की बची हुई बारूदी सुरंग के एक धमाके में तीन लोग हताहत हो गये।

उधर अबियन प्रांत में संयुक्त अरब इमारात से जुड़े लड़ाकों के रास्ते में होने वाले धमाके में 6 लोग हताहत व घायल हुए हैं।  (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें