यमन, सऊदी अरब को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i120382-यमन_सऊदी_अरब_को_मुंहतोड़_जवाब_देने_की_मांग
यमन के अनेक दलों ने यमनी राष्ट्र के विरुद्ध जारी सऊदी गठबंधन के परिवेष्टन पर कड़ी चेतावनी दी है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०२३ १५:३३ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी अरब को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग

यमन के अनेक दलों ने यमनी राष्ट्र के विरुद्ध जारी सऊदी गठबंधन के परिवेष्टन पर कड़ी चेतावनी दी है।  

यमनी सूत्रों ने एलान किया है कि हमलावर सऊदी गठबंधन के ज़रिए यमनी राष्ट्र के जारी घेराव के आधार पर 20 लाख से अधिक यमनी बच्चों को सही खाद्य पदार्थ तक पहुंच नहीं है और 1 करोड़ 70 लाख से अधिक यमनी नागरिकों को जिनमें 90 लाख यमनी बच्चे शामिल हैं, पीने के साफ़ पानी और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से वंचित्ता का सामन है।  

इसी मध्य हज़ारों यमनी नागरिकों ने यमन के जारी घेराव के विरुद्ध राजधानी सनआ में प्रदर्शन किया और यमनी राष्ट्र के विरुद्ध जारी घेराव को युद्ध अपराध क़रार दिया। प्रदर्शनकारियों ने यमन के घेराव पर सऊदी गठबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने यमन की नेश्नल साल्वेश्न सरकार से मांग की है कि वह सऊदी गठबंधन की ओर से यमनी राष्ट्र के जारी घेराव का जवाब देने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपनाए जिनमें मुंहतोड़ सैन्य कार्यवाही भी शामिल रहे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें