सऊदी अरब के एक और प्रचारक को सज़ाए मौत
एक अंग्रेज़ी समाचार पत्र ने लिखा है कि सऊदी अरब के न्यायालय ने देश के प्रसिद्ध विचारक अव्वाद अलक़रनी को उनके ट्वीटर, वाह्टसएप और टेलीग्राम अकाउंट्स हैक करके मुस्लिम ब्रदरहुड्स का समर्थन करने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई है।
गार्डियन अंग्रेज़ी समाचार पत्र ने एलान किया है कि सऊदी न्यायालय की अदालत ने प्रसिद्ध सऊदी विचारक और प्रचारक अव्वाद अलक़रनी को 5 साल से ज़्यादा हिरासत के बाद मौत की सज़ा सुना दी है।
इस अख़बार ने इस बात पर बल दिया कि अव्वाद अलक़रनी के बेटे नासिर अलक़रनी ने जो हाल ही में आले सऊद सरकार के विरोधी के रूप में देश छोड़कर लंदन में रह रहे हैं, अख़बार को एसे दस्तावेज़ दिए हैं जिनसे ज़ाहिर होता है कि सऊदी अधिकारियों ने उनके पिता को सज़ाए मौत सुना दी है।
नासिर अलक़रनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस समाचार पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए