उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i120674-उल्टा_चोर_कोतवाल_को_डांटे
सऊदी अरब ने अंसारुल्लाह को आतंकवादी गुटों की सूचि में डलवाने के प्रयास तेज़ कर दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०२३ १६:१२ Asia/Kolkata
  • उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

सऊदी अरब ने अंसारुल्लाह को आतंकवादी गुटों की सूचि में डलवाने के प्रयास तेज़ कर दिये हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि ने सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन को आंतकवादी गुटों की सूचि में डाल दे। 

अब्दुल्लाह अलमोअल्लेमी ने सोमवार को दावा किया कि अपने राजनीतिक हितों के कारण अंसारुल्लाह, संघर्ष विराम बढाए जाने का विरोध कर रहा है।  इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अंसारुल्लाह के ही कारण राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद यमन की जनता के बारे में कोई नीति नहीं अपना पा रही है।  सऊदी अरब के प्रतिनिधि के अनुसार इस हिसाब से अंसारुल्लाह आन्दोलन के नाम को आंतकवादी गुटों की सूचि में डालना ज़रूरी हो गया है।

अब्दुल्लाह अलमोअल्लेमी ने यह भी दावा किया कि यमन की अलहुदैदा बंदरगाह, अंसारुल्लाह के ही नियंत्रण में है जो विश्व की शांति एवं सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा है संयुक्त राष्ट्रसंघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि की इस मांग से पहले अमरीका के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि सऊदी अरब और यूएई के विरुद्ध अंसारुल्लाह के बढ़ते हमलों के कारण वाशिग्टन, इस गुट को पुनः आतंकवादी गुटों की सूचि में डालने के बारे में सोच रहा है।

सऊदी अरब की ओर से अंसारुल्लाह द्वारा संघर्ष विराम में विलंब का आरोप एसी स्थति में लगाया जा रहा है कि जब हर वार्ता और इस वार्ता के बाद होने वाले संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सऊदी अरब उसका उल्लंघन कर देता है।

अमरीका और सऊदी अरब दोनो ही दबाव डालकर अंसारुल्लाह से सऊदी घटकों पर हमलों को रुकवाना चाहते हैं जबकि वे स्वयं ही आए दिन यमन में विभिन्न ठिकानों पर हमले करते रहते हैं जिसके कारण भारती संख्या में यमन में जानी और माली क्षति हुई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें