यमन के सुक़ोत्रा द्वीप में चलता है यूएई का सिक्का
यमनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यमन के सुक़ोत्रा द्वीप में न तो इस देश की मुद्रा और न ही देश का झंडा कहीं देखा जा सकता है, यहां सिर्फ़ संयुक्त अरब इमारात की मुद्रा का इस्तेमाल होता है और इस देश का झंडा हर जगह नज़र आता है।
यमनी राजनीतिक कार्यकर्ता और सोशल मीडिया कार्यकर्ता जिन्होंने हाल ही में सुक़ोत्रा द्वीप की यात्रा की और यमनी द्वीप में हुए घटनाक्रम को करीब से देखा, उन्होंने अजीबोगरीब बदलाव की सूचना दी।
इन कार्यकर्ताओं और सूत्रों के अनुसार, यमन के सुक़ोत्रा द्वीप पर संयुक्त अरब इमारात के क़ब्ज़े के कारण, इस द्वीप पर सभी लेनदेन संयुक्त अरब इमारात के दिरहम में किए जा रहे हैं जबकि कई जगहों पर और कई क्षेत्रों और कार्यालयों में देश की मुद्रा का उपयोग किया जाता है।
26 सितम्बर नामक वेबसाइट ने लिखा है कि यह कार्यवाही, इस को यमनी द्वीप से अमीरात के द्वीपों में से एक में बदलने के लिए एक अहम क़दम समझा जाता है, जिससे विदेशी पर्यटकों के लिए रास्ता खुल गया है जिनमें सबसे ज़्यादा इस्राईली हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए