कमांडर बदरुद्दीन को इस्राईल ने तकफ़ीरी हाथों से शहीद किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i12148-कमांडर_बदरुद्दीन_को_इस्राईल_ने_तकफ़ीरी_हाथों_से_शहीद_किया
हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने दुश्मनों की साज़िसों को विफल बनाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१६ ११:३० Asia/Kolkata
  • कमांडर बदरुद्दीन को इस्राईल ने तकफ़ीरी हाथों से शहीद किया

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने दुश्मनों की साज़िसों को विफल बनाने पर बल दिया है।

शुक्रवार को नईम क़ासिम ने कहा, हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर मुस्तफ़ा बदरुद्दीन की शहादत के बाद हम, अधिक शक्तिशाली होंगे और आज़ादी के उनके संदेश से लाभ उठायेंगे।

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने आगे कहा, उनकी शहादत ने हमारे संकल्प को अधिक मज़बूत कर दिया है और हमारी ज़िम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह का इतिहास गवाह है कि जब कभी कुछ लोग शहीद हुए हैं, उसके बाद सकारात्मक वातावरण उत्पन्न हुआ है और शहादत के जज़्बे में वृद्धि हुई है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर के हत्यारे तकफ़ीरी या वास्तव में वही ज़ायोनी हैं।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कमांडर बदरुद्दीन, हाल ही में दमिश्क़ एयरपोर्ट के निकट तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों द्वारा की गई गोलाबारी में शहीद हो गए थे। msm