काज़मैन की सुरक्षा के अन्तर्गत मारे गए 12 आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121628-काज़मैन_की_सुरक्षा_के_अन्तर्गत_मारे_गए_12_आतंकी
श्रद्धाुलओं पर हमले करने के लिए तैयार 12 आतंकियों को इराक़ी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १६, २०२३ १५:५९ Asia/Kolkata
  • काज़मैन की सुरक्षा के अन्तर्गत मारे गए 12 आतंकी

श्रद्धाुलओं पर हमले करने के लिए तैयार 12 आतंकियों को इराक़ी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

इराक़ की संयुक्त आपरेशन कमांड ने बताया है कि इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के अन्तर्गत 12 आतंकवादी मारे गए।  यह आतंकी, इमाम मूसा काज़िम की शहादत के अवसर पर आतंकी कार्यवाहियां करना चाहते थे। 

तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान के अन्तर्गत इन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।  इराक़ की संयुक्त आपरेशन कमांड के प्रवक्ता तहसीन अलख़फ़्फ़ाजी ने गुरूवार को बताया कि इन आतंकियों को पिछले कुछ घण्टे के दौरान की जाने वाली कार्यवाही में मार गिराया गया।

पूरी दुनिया से लाखों लोग इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की बरसी मानने के लिए काज़मैन जाते हैं।  हालांकि इनमें अधिकांश इराक़ी होते हैं किंतु बहुत बड़ी संख्या में दूसरे देशों से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं। 

हालिया वर्षों में इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की ज़्यारत के लिए आने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है।  जो लोग इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की ज़्यारत के लिए काज़मैन जातें हैं उनकी सेवा के लिए बहुत बड़ी संख्या में खाने-पीने के सामान के निःशु्लक स्टाल लगाए जाते हैं।  किसी भी प्रकार की संभावित आतंकी कार्यवाही को रोकने के उद्देशय से काज़मैन में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें