दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्र पर इस्राईल का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i121702-दमिश्क़_के_आवासीय_क्षेत्र_पर_इस्राईल_का_हमला
दमिश्क़ में ज़ायोनी शासन के हवाई हमले के साथ ही सीरिया के एंटी एयरक्राफ्ट ने उसका मुक़ाबला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२३ ०५:१४ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्र पर इस्राईल का हमला

दमिश्क़ में ज़ायोनी शासन के हवाई हमले के साथ ही सीरिया के एंटी एयरक्राफ्ट ने उसका मुक़ाबला किया।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार रविवार की सुबह दमिश्क़ के आसमान में भयंकर विस्फोट की आवाज़ सुनी गई।

समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के कफरसूसे नामक क्षेत्र में ज़ायोनी मिसाइल आकर गिरी।  ज़ायोनी समाचारपत्र यदीऊत आहारूनूत ने दक्षिणी दमिश्क़ के कफरसूसे क्षेत्र में एक इमारत के लक्ष्य बनने की सूचना दी है।  उसके अनुसार इस कार्यवाही में 8 से 9 लोग लक्ष्य बने हैं। 

साना ने दमिश्क़ की पुलिस के हवाले से बताया है कि दमिश्क़ में आवासीय इमारत पर ज़ायोनियों के हमले में कुछ लोग घायल और कुछ अन्य शहीद हुए हैं।  इसी बीच जानकार सूत्रों का कहना है कि हमले के समय सीरिया के सुवैदा प्रांत के शहबा नगर के सीरिया की सेना की रडार साइट को ज़ायोनी युद्धक विमानों ने लक्ष्य बनाया। 

इस बात की संभावना जताई जा रही है कि दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्र पर ज़ायोनी युद्धक विमानों के आक्रमण में राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र की कुछ सैन्य साइटों पर भी हमला किया गया हो।  सीरिया की सरकारी एयरलाइन के प्रबंधक बासिम मंसूर का कहना है कि दमिश्क़ के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला नहीं हुआ है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें