इस्राईल की तबाही निकट, राष्ट्रपति की भी चीख़ निकल पड़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122554-इस्राईल_की_तबाही_निकट_राष्ट्रपति_की_भी_चीख़_निकल_पड़ी
ज़ायोनी शासन में चल रहे मतभेदों के बीच अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति ने एक बार फिर आंतरिक मतभेदों के चलते इस्राईल के पतन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १६, २०२३ १७:२६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की तबाही निकट, राष्ट्रपति की भी चीख़ निकल पड़ी

ज़ायोनी शासन में चल रहे मतभेदों के बीच अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति ने एक बार फिर आंतरिक मतभेदों के चलते इस्राईल के पतन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

फ़िलिस्तीन की समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन में चल रहे आपसी मतभेदों के दौरान इस्राईल के राष्ट्रपति ने एक बार फ़िर इस्राईल के आंतरिक पतन को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने कहा है कि सुधारों के मुद्दे पर इस्राईल में चल रहे आंतरिक मतभेद, हमारे लिए खतरनाक होते जा रहे हैं और इस्राईल इस समय बेहद ख़तरनाक स्थिति का सामना कर रहा है।

अवैध ज़ायोनी शासन के राष्ट्रपति ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस्राईल एक ऐतिहासिक संकट का सामना कर रहा है और आंतरिक असंतोष के कारण उसके पतन का खतरा मंडरा रहा है।

हर्ज़ोग ने कहा कि अधिकृत फ़िलिस्तीन में न्यायपालिका प्रणाली में सुधार से बचा जाना चाहिए और एक ऐसा ढांचा तैयार किया जाना चाहिए जिस पर सभी सहमत हों।

ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतन्याहू ने हर्ज़ोग के प्रस्ताव को नज़रअंदाज़ कर दिया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें