यमनी सेना ने सऊदी अरब का ड्रोन मार गिराया
यमन की सेना ने हमलावर सऊदी गठबंधन के एक और ड्रोन विमान को मार गिराया है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रकव्ता ने सऊदी हमलावर गठगंधन के एक जासूसी चीनी ड्रोन विमान को मार गिराने की सूचना दी है।
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने ट्वीट किया कि यमन की एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने चीन निर्मित और सऊदी गठबंधन के WING LOONG जासूसी ड्रोन विमान को मार गिराया है।
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहिया सरी ने मंगलवार की शाम ज़मीन से हवा में मार करने वाले मीज़ाइल से इस ड्रोन विमान को मार गिराने की सूचना दी।
उन्होंने बल दिया कि यमन की सशस्त्र सेना, सऊदी गठबंधन की ओर से देश की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन करने के हर प्रयास का मुक़ाबला करने को पूरी तरह से तैयार है। (AK)