यमन, आठ साल में हुई कितनी तबाही, देखी आंकड़े
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i122832-यमन_आठ_साल_में_हुई_कितनी_तबाही_देखी_आंकड़े
यमन के एक मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि अमरीकी-सऊदी गठबंधन के 8 वर्षों के हालिया हमलों के दौरान 18 हज़ार से अधिक लोग मारे गये जबकि 30 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar २५, २०२३ १८:५६ Asia/Kolkata
  • यमन, आठ साल में हुई कितनी तबाही, देखी आंकड़े

यमन के एक मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि अमरीकी-सऊदी गठबंधन के 8 वर्षों के हालिया हमलों के दौरान 18 हज़ार से अधिक लोग मारे गये जबकि 30 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यमन के ऐन मानवाधिकार केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीकी-सऊदी गठबंधन के 8 वर्षों के हालिया हमलों के दौरान 18 हज़ार 140 नागरिक मारे गये जबकि 30 हज़ार 254 लोग घायल हुए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान 4 हज़ार 79 बच्चे मारे गये जबकि 4 हज़ार 790 बच्चे बमबारी में घायल हुए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 8 वर्षीय हमलों के दौरान 2 हज़ार 458 महिलाएं मारी गयीं और 2 हज़ार 988 घायल हुई हैं।

यमन के ऐन मानवाधिकार केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 8 वर्ष के दौरान 15 एयरपोर्ट, 16 बंदरगाह, 346 बिजलीघर और बिजली स्टेशन, 617 सूचना नेटवर्क और स्टेशन, 3 हज़ार 95 पानी के भंडार और पम्प, 2 हज़ार 105 सरकारी ढांचे और 7 हज़ार 293 रास्ते और पुलों को निशाना बनाया गया

ऐन की रिपोर्ट के अनुसार, यमन में सऊदी-अमेरिकी गठबंधन के हमलों के आठ वर्षों में इस देश के 6 लाख 3 हजार 110 आवासीय घरों, 182 विश्वविद्यालयों व शिक्षा केन्द्रों, 1 हजार 714 मस्जिदों और 417 अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को निशाना बनाया गया।

इन आठ वर्षों के दौरान हमलावरों के अन्य अपराधों में 1,265 स्कूलों और शैक्षिक केंद्रों, 11,350 खेतों, 141 खेल के बुनियादी ढांचे, 258 प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों और 61 मीडिया केन्द्रों पर बमबारी शामिल है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें