यमन युद्ध को पूरे हुए आठ साल, स्वास्थ्य सेवा हुई तबाह
यमन के स्वास्थ्य उपमंत्री ने बताया है कि सऊदी गठबंधन के साथ युद्ध में इस देश को बहुत बड़े पैमाने पर नुक़सान हुआ है।
मुतह्हर अल मरूनी ने बताया कि सऊदी गठबंधन की कार्यवाहियों ने यमन के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र को बहुत गंभीर नुक़सान पहुंचाया है। उनका कहना था कि इसकी भरपाई के लिए बहुत अधिक धन और संभावनाओं की आवश्यकता है।
अल मरूनी ने बताया कि दवाओं और चिकित्सा उकरणों की कमी के कारण बड़ी संख्या में यमन वासी काल के काल में समाते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमन के हवाई अड्डे और वहां की बंदरगाहें सब ही बंद हैं, एसे में बीमारों के लिए दवाएं उपलब्ध करवना बहुत कठिन हो चुका है। आवश्यक दवाओं के अभाव में बहुत से यमनी बीमार अपनी जान गंवा चुके हैं।
उन्होंने सनआ के हवाई अड्डे के परिवेष्टन पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी की निंदा करते हुए कहा कि यमन के सवास्थ्य कर्मियों के साहस और अथक प्रयासों के कारण ही आज हम अपने देश वासियों की सेवा करने में सक्षम हैं।
याद रहे कि सऊदी गठबंधन ने 26 मार्च 2015 को यमन के विरुद्ध आक्रमण आरंभ किया था। यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अलअसबही ने बुधवार को बताया है कि पिछले आठ वर्षों के दौरान सऊदी गठबंधन की कार्यवाहियों में 48217 लोग शहीद और घायल हुए हैं जिनमें 3160 यमनी बच्चे शामिल हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए