बढ़ रही है यमन में शांति की संभावना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123518-बढ़_रही_है_यमन_में_शांति_की_संभावना
सऊदी अरब का कहना है कि एक व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए यमन में मुलाक़ातों का सिलसिला जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-16T04:04:47+00:00 )
Apr १६, २०२३ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • बढ़ रही है यमन में शांति की संभावना

सऊदी अरब का कहना है कि एक व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए यमन में मुलाक़ातों का सिलसिला जारी रहेगा।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि हाल ही में इस देश के एक शिष्टमण्डल की यमन यात्रा सार्थक वातावरण में हुई। 

बयान के अनुसार यह काम, यमन में व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है।  शनिवार को जारी किये गए इस बयान में कहा गया था कि यमन में सऊदी अरब के राजदूत मुहम्मद आले जाबिर ने 8 से 13 अप्रैल के बीच सनआ में यमन के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं की थीं।  इन भेंटवार्ताओं में बंदियों की स्वतंत्रता, संघर्ष विराम और यमन संकट के कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास करने पर ज़ोर दिया गया था। 

सऊदी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार दोनो पक्षों के बीच वार्ताओं का सिलसिला जारी रहेगा। इसमें आशा व्यक्त की गई है कि निकट भविष्य में कोई स्वीकारीय समझौता हो जाने की संभावना है।  याद रहे कि दो महीने पहले यमन में संघर्ष विराम के लिए प्रयास आरंभ हुए थे।  सऊदी अरब और यमन के बीच मध्यस्थता के लिए ओमान और संयुक्त राष्ट्रसंघ ने प्रयास शुरू किये थे।  यमन की राजधानी सनआ में सऊदी शिष्टमण्डल का पहुंचना इसी मध्यस्थता का परिणाम बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 को सऊदी अरब ने अमरीका के खुल समर्थन से यमन पर हमला कर दिया था।  बाद में सऊदी गठबंधन ने यमन का चारों ओर से परिवेष्टन कर लिया।  सऊदी गठबंधन की इस कार्यवाही में बहुत बड़ी संख्या में यमनी मारे गए और घायल हुए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए