दो इस्लामी देशों पर दांत गड़ाए है इस्राईलः अहारनूत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i123558
हिब्रू भाषा के समाचारपत्र अहारनूत ने लिखा है कि ज़ायोनी शासन, दो इस्लामी देशों के निकट होने की कोशिश कर रहा है।
(last modified 2023-04-17T10:46:06+00:00 )
Apr १७, २०२३ १६:१६ Asia/Kolkata
  • दो इस्लामी देशों पर दांत गड़ाए है इस्राईलः अहारनूत

हिब्रू भाषा के समाचारपत्र अहारनूत ने लिखा है कि ज़ायोनी शासन, दो इस्लामी देशों के निकट होने की कोशिश कर रहा है।

इस समाचारपत्र के अनुसार ज़ायोनी शासन, अब तुर्कमनिस्तान और आज़रबाइजान गणराज्य के साथ अपने संबन्ध बनाने के प्रयास में लगा हुआ है। 

फ़िलिस्तीन की समाचार एजेन्सी "मआ" के अनुसार अहारुनूत समाचार पत्र में लिखा है कि ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्री एली कोहेन संभवतः इस सप्ताह तुर्कमनिस्तान की राजधानी इशक़ाबाद की यात्रा पर जा रहे हैं।  इस प्रकार से अवैध ज़ायोनी शासन के किसी मंत्री की यह पहली इश्क़ाबाद की यात्रा होगी।  इसी सूत्र के अनुसार ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्री अपनी तुर्कमनिस्तान की यात्रा के बाद आज़रबाइजान गणराज्य भी जाने वाले हैं। 

ज़ायोनी शासन की ओर से इस्लामी देशों के साथ संबन्धों को विस्तृत करने के प्रयास एसी स्थति में जारी हैं कि जब समाचारपत्र वाल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में हाल ही में लिखा था कि इस्राईल की ओर से इस्लामी देशों के साथ अपने संबन्धों को सामान्य करने की प्रक्रिया की गति कम हुई है। 

इस रिपोर्ट में इस बारे में सऊदी अरब का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि तेलअवीव के साथ सार्वजनिक तौर पर अपने संबन्ध सामान्य करने सऊदी अरब की ओर से किसी भी प्रकार का स्वागत दिखाई नहीं दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए