दुश्मन केवल शक्ति की भाषा समझता हैः नासिर आतेफ़ी
यमन के रक्षामंत्री का कहना है कि देश का अतिक्रमण करने वाले केवल शक्ति की भाषा ही समझते हैं।
मुहम्मद नासिर अलआतेफी ने सोमवार को सेना के साथ मुलाक़ात में कहा कि जिस ज़माने में यमन में संघर्ष विराम लागू था उस काल में अतिक्रमणकारी गठबंधन ने अवैध ज़ायोनी शासन को प्रसन्न करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि शत्रु जब पराजित हुआ और उसके भीतर यमनी सैनिकों से मुक़ाबले की क्षमता नहीं रही तो उसने संघर्ष विराम का हथकण्डा अपनाया। यमन के रक्षामंत्री के अनुसार इस काम से शत्रु दुनिया को धोखा देकर स्वयं को अधिक मज़बूत करने में लग गया। उनका कहना था कि अतिक्रमणकारी गठबंधन चाहे कुछ भी कर ले, विजय तो हमारी ही होगी।
अलआतेफ़ी का कहना है कि यमनी राष्ट्र, न्यायपूर्ण शांति की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि यमनियों की मज़बूत की वजह से शत्रु अब संघर्ष विराम की बात कर रहा है और उसको बल द्वारा ही देश से निकाला जाएगा। यमन की उच्च राजनीति परिषद के प्रमुख मुहम्मद ताहेर ने यह बात बल देकर कही है कि अगर सऊदी गठबंधन, शांति का इच्छुक है तो हम भी शांति चाहते हैं। लेकिन अगर वे कुछ और चाहते हैं तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।
यमन के स्वतंत्र मोर्चे के महासचिव सालेह साएल ने कहा है कि जबतक सऊदी अरब शांति के बारे में व्यवहारिक प्रमाण पेशन करे उस समय तक यह नहीं माना जा सकता कि रियाज़ शार्ति के मार्ग की ओर अग्रसर है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए