सारे ही इराक़ी, फ़िलिस्तीन के समर्थकःअश्शेमरी
इराक़ की जनता अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध विस्तार की इच्छुक नहीं है।
इराक़ के गृहमंत्री का कहना है कि हम सब इराक़ी, फ़िलिस्तीन के समर्थक हैं।
अब्दुल अमीर अश्शेमरी ने फिलिस्तीन की स्वशासित सरकार के गृहमंत्री के साथ भेंट में यह बात कही। उनक कहना था इराक़ के लोग और यहां के सारे दल और संगठन सब के सब फ़िलिस्तीन का समर्थन करते हैं।
इराक़ के गृहमंत्री का कहना था कि फ़िलिस्तीन के साथ हमारे बहुत ही प्राचीन एव गहरे संबन्ध रहे हैं। उनसे पहले इराक़ के प्रधानमंत्री फोआद हुसैन कह चुके हैं कि देश के हातात और यहां की वर्तमान परिस्थतियां, अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध सामान्य करने की अनुमति नहीं देंगी।
उन्होंने कहा कि अगर इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने की कोई बार देश में सामने आती है तो वह मीडिया की बातें हो सकती हैं इराक़ी जनता और सरकार की नहीं।
कुछ अरब देश हाल ही में अवैध ज़ायोनी शासन के साथ अपने कूटनीतिक संबन्ध सामान्य कर चुके हैं जिनमें संयुक्त अरब इमारात, बहरैन, सूडान और मोरक्को शामिल हैं। सन 2020 में जब इन देशों ने इस्राईल के साथ अपने कूटनीतिक संबन्ध सामान्य किये थे तो इसपर इस्लामी जगत और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आई थीं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए