आपस में ही भिड़ गए ज़ायोनी नेता
ज़ायोनी शासन के सुरक्षामंत्री ने वहां के भूतपूर्व रक्षामंत्री के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की है।
ज़ायोनी संचार माध्यमों के अनुसार ज़ायोनी मंत्रीमण्डल में अबतक कई बार आपसी झगड़े सामने आए हैं। इसी के साथ वे ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू का विरोध करते हुए भी दिखाई दिये हैं।
ज़ायोनी शासन के सुरक्षामंत्री इत्मार बिन गोयर ने रविवार को कहा कि उन्होंने मूशे यालून के विरुद्ध न्यायालय में क़ानूनी कार्यवाही की है। उन्होंने बताया है कि न्यायालय में यह शिकायत इसलिए की गई है क्योंकि मूशे यालून उनके विरुद्ध झूठी बातें फैला रहे हैं।
गोयर ने यालून से न्यायालय में हर्जाने की भी मांग की है। वैसे यह पहली बार नहीं है कि जब ज़ायोनी शासन के मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के बीच गंभीर मतभेद की ख़बर सामने आई हो।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू स्वयं ही भ्रष्टाचार के मामले में घिर चुके हैं। उनके कर्मों के ही कारण इस्राईल में नेतनयाहू विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है जो हर बार पहले की तुलना में मज़बूत होता जा रहा है। नेतनयाहू के ख़िलाफ़ कोर्ट में भ्रष्टाचार के तीन मामलों में मुक़दमा चल रहा है। स्वयं को मुक़द्दमों से बचाने के लिए वे अब क़ानून में बदलाव लाना चाहते हैं जिसका इस्राईल में डटकर विरोध किया जा रहा है। उन्हें डर है कि सत्ता से हटते ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए