यमन युद्ध की समाप्ति की सबसे बड़ी बाधा अमरीकाः यमनी अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i126776-यमन_युद्ध_की_समाप्ति_की_सबसे_बड़ी_बाधा_अमरीकाः_यमनी_अधिकारी
यमन के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि अमरीका यह नहीं चाहता है कि हमारे देश में युद्ध रुक जाए। 
(last modified 2023-07-31T03:46:15+00:00 )
Jul ३१, २०२३ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध की समाप्ति की सबसे बड़ी बाधा अमरीकाः यमनी अधिकारी

यमन के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि अमरीका यह नहीं चाहता है कि हमारे देश में युद्ध रुक जाए। 

अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार हुसैन अलअज़्ज़ी ने कहा कि इसी के साथ आक्रमणकारी गठबंधन भी शांति के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि शांति के बारे में आक्रमणकारी गठबंधन की गतिविधियां अबतक केवल शाब्दिक रही हैं और उन्होंने व्यावहारिक रूप में कुछ नहीं किया है।  उनका कहना था कि विश्वास बहाली के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना चाहिए।  अब अगर टालमटोल से काम चलता रहा तो हम दूसरे विकल्प को अपना सकते हैं। 

इससे पहले यमन की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मेहदी अलमोशात कह चुके हैं कि यमन पर आक्रमण करने वाले केवल कठोर व्यवहार को ही पसंद करते हैं और उनके साथ कड़ाई से ही पेश आया जाए।  अलमोशात के अनुसार यह युद्ध संकल्प का युद्ध है और इसमें जीत भी उसी की होगी जिसका संकल्प बहुत मज़बूत होगा। 

याद रहे कि पिछले आठ वर्षों से यमन को युद्ध का सामना है।  अमरीका के समर्थन से सऊदी गठबंधन ने यमन पर हमले शुरू किये थे जो समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं।इस युद्ध के कारण यमन में व्यापक स्तर पर विनाश हुआ है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें