दाइश ने खोले अफ़ग़ानिस्तान में मदरसे
May २८, २०१६ १२:२७ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान में तीन मदरसे खोले हैं।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार आतंकवादी गुट दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तीन मदरसे बनाए हैं। कूत नगर में स्थापित इस मदरसे में छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। इन मदरसों का स्लेबस या पाठ्यक्रम, दाइश के आतंकवादियों ने भी तैयार किया है। नंगरहार प्रांत के शिक्षा विभाग के प्रवक्ता मुहम्मद आसिफ़ का कहना है कि दाइश के आतंकवादी छात्रों को व्यायाम के स्थान पर शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग देते हैं।
दाइश के इन मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है।
उल्लेखीय है कि दाइश ने इससे पहले नंगरहार प्रांत के अचीन नगर में 5 अन्य मदरसे खोले थे।
टैग्स