घायल ज़ायोनियों की संख्या हुई 1697
अलअक़सा तूफान आप्रेशन में घायल ज़ायोनियों की संख्या में वृद्ध होती जा रही है।
ज़ायोनी सूत्रों ने बताया है कि अलअक़सा तूफान आप्रेशन में घायल होने वाले ज़ायोनियों की संख्या बढ़कर एक हज़ार छह सौ सत्तानवे हो चुकी है। इन सूत्रों के अनुसार घायल ज़ायोनियों में 285 की स्थति चिंताजनक बनी हुई है। इससे पहले घायलों की संख्या 1100 बताई गई थी।
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं की ओर से किये जाने वाले अलअक़सा तूफ़ान आप्रेशन में मरने वाले ज़ायोनियों की संख्या 300 हो चुकी है। लगभग 40 ज़ायोनियों को फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने बंधक बना लिया है।
इसी बीच ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने शनिवार की रात को कहा है कि जो कुछ हुआ वह बहुत ही अभूतपूर्व है। ज़ायोनी सेना के पूर्व प्रवक्ता कहते हैं कि हमास के हमले के सामने पूरा इस्राईल, धराशाई होता दिखाई दे रहा है।
फ्रांस में ज़ायोनी शासन के राजदूत का कहना है कि हमास के हमले के लिए इस्राईल की सेना पूरी तरह से तैयार नहीं थी जो वहां की गुप्तचर सेवा की खुली विफलता की निशानी है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुट हमास ने अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर घुसकर एसी कार्यवाही की जिसकी चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है। ज़ायोनी शासन के गठन से लेकर अबतक की यह सबसे अभूतपूर्व कार्यवाही बताई जा रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए