इस्राईल पर संकट गहराया, नेतन्याहू के त्यागपत्र की मांग उठी
Oct १०, २०२३ १४:२३ Asia/Kolkata
हमास के हाथों ज़ायोनियों की ऐतिहासिक हार के बाद ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ख़िलाफ़ आवाज़ें उठने लगी हैं।
हिब्रू मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हारेत्ज़ अखबार के लेखक एलोन पिंकस ने लिखा कि नेतन्याहू वर्षों से युद्ध से बचने के लिए कहानियां सुना रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि युद्ध से उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा।
ज़ायोनी अखबार ने लिखा कि इस बात का ख़तरा है कि युद्ध के दौरान नेतन्याहू के सभी फ़ैसले उनके निजी कानूनी और राजनीतिक हितों से प्रभावित होंगे, इसलिए नेतन्याहू को अभी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और युद्ध में नहीं जाना चाहिए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स