जर्मनी ने ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम का किया विरोध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129142-जर्मनी_ने_ग़ज़्ज़ा_में_संघर्ष_विराम_का_किया_विरोध
ग़ज़्ज़ा मेंं फ़िलिस्तीनी बच्चों की सुरक्षा के यूनीसेफ के प्रस्ताव को जर्मनी ने ठुकरा दिया है।
(last modified 2023-10-14T07:46:43+00:00 )
Oct १४, २०२३ १३:१६ Asia/Kolkata
  • जर्मनी ने ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम का किया विरोध

ग़ज़्ज़ा मेंं फ़िलिस्तीनी बच्चों की सुरक्षा के यूनीसेफ के प्रस्ताव को जर्मनी ने ठुकरा दिया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की बालकोष संस्था यूनीसेफ की ओर से ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम का जर्मनी ने समर्थन नहीं किया। 

यूनीसेफ ने शुक्रवार को ग़ज़्ज़ा में मानवता के आधार पर एक कारीडोर या गलियारा बनवाने और संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया था जिसका जर्मनी से विरोध किया।  हालांकि यूनेस्को प्रवक्ता कहते हैं कि इस समय ग़ज़्ज़ा की पट्टी में बच्चों को हमलों से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल संघर्ष विराम कराने और एक सुरक्षा गलियारा बनाने जाने की ज़रूरत है।  

जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह कहना है कि अवैध ज़ायोनी शासन को अपनी सुरक्षा का अधिकार है।  क्रिस्टन वागनर ने इस प्रश्न का भी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल द्वारा फासफोरस बमों के प्रयोग की अन्तर्राष्ट्रीय जांच करवाई जाए। 

इससे पहले गुरूवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोलत्ज़ ने इस देश की संसद में इस्राईल के खुले समर्थन की घोषणा की थी। 

ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की ओर से लगातार हमले किये जा रहे हैं जिनमें अधिकतर आम लोग मारे जा रहे हैं।  मृतकों में सबसे बड़ी संख्या बच्चों और औरतों की है।  ग़ज़्ज़ा में जहां पर निर्दोष फ़िलिस्तीनी मारे जा रहे हैं वहीं पर मानवाधिकारों का समर्थन करने का दावा करने वालों ने फिलहाल इस मुद्दे पर मौन धारण कर लिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।