हिज़बुल्लाह ने मार गिराए दाइश के 30 आतंकवादी
हिज़बुल्लाह और लेबनान की सेना की कार्यवाही में दाइश के तीस आतंकी मारे गए।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जियालों ने सेना के साथ शनिवार की रात एक कार्यवाही में दाइश के तीस आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। यह आतंकी बालाबक की पहाड़ियों से लेबनान में घुसपैठ करना चाहते थे।
इस रिपोर्ट के आधार पर जैसे ही आतंकियों ने अपनी गतिविधि तेज़ की हिज़्बुल्लाह के जियालों को इसकी सटीक जानकारी मिल गई। इसी बीच उन्होंने आतंकवादियों की आवाजाही के मार्ग का पता लगा लिया। इस कार्यवाही में हिज़्बुल्लाह के जवानों ने पहले तो आतंकियों को अपने से बहुत निकट आने दिया और जैसे ही वे उनकी रेंज में पहुंचे, हिज़बुल्लाह ने भीषण हमला करे उनकी धज्जियां उड़ा दीं।
दाइश के आतंकियों में असमंजस फैलने के साथ ही प्रतिरोध के जियालों ने उनपर ज़मीनी हमले शुरु कर दिए। दो घंटे की भीषण झड़पों के बाद आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में सेना और प्रतिरोध के जियालों ने दाइश और नुस्रा फ़्रंट सहित आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। (AK)