ग़ज़्ज़ा युद्ध का 27वां दिन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129788-ग़ज़्ज़ा_युद्ध_का_27वां_दिन
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के हमले अब 27वे दिन में प्रविष्ट हो चुके हैं। 
(last modified 2023-11-02T07:17:06+00:00 )
Nov ०२, २०२३ १२:४७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा युद्ध का 27वां दिन

ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के हमले अब 27वे दिन में प्रविष्ट हो चुके हैं। 

अवैध ज़ायोनियों के इन हमलों के कारण ग़ज़्ज़ा में कैंसर के एकमात्र अस्पताल को बंद कर दिया गया।  ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के जेबालिया शरणार्थी शिविर पर भी कल हमला किया।  इसके अतरिक्त राष्ट्र संघ के निगरानी में चलने वाले एक स्कूल पर भी इस्राईल की ओर से बमबारी की गई है। दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा युद्ध के के दौरान फ़िलिस्तीनी जियाले भी ज़ायोनियों को कड़ी टक्कर दे रहे है। 

उत्तरी ग़ज़्ज़ा में स्थित फ़िलिस्तीनियों के शरणार्थी शिविर पर ज़ायोनियों के हवाई हमले में 19 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।  इसी के साथ ज़ायोनियों ने शाती नामक शरणार्थी शिविर में राष्ट्रसंघ की निगरानी में चलने वाले स्कूल पर बमबारी कर दी।  यह वह स्कूल था जहां पर इस्राईल के हवाई हमलों से बचकर बहुत से बेघर फ़िलिस्तीनियों ने शरण ले रखी थी।इस स्कूल पर इस्राईल ने फासफोरस बमों का प्रयोग किया। 

इसके अतिरिक्त इसी क्षेत्र के तटवर्ती इलाक़ में ज़ायोनियों की युद्धक नौकाओं के हमले में 5 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।  दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा के नाबलस, अलख़लील, जिनीन, तूलकर्म, रामल्ला, अरीहा और क़िलक़ीलिया जैसे क्षेत्रों पर हमले करके इस्राईलियों ने दसियों फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया। 

उधर हमास की ओर से गुरूवार को एलान किया गया है कि उसने ज़ायोनियों के एक टैंक को यासीन-105 नामक मिसाइल से लक्ष्य बनाया।  ग़ज़्ज़ा से आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार वहां पर इस्राईल की ओर से आरंभ किये गए हमलों के दौरान 212 स्कूलों को नुक़सान हुआ है जिनमें से 45 स्कूलों को भारी बर्बादी के कारण बंद कर दिया गया है।  इस्राईल के इन हमलों में 2510 फ़िलिस्तीनी छात्र शहीद हो गए। 

फ़िलिस्तीन के स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों द्वारा आरंभ किये गए हमलों में अबतक 8805 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।  इन पाश्विक हमलों में 22240 फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत दयनीय बताई गई है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।