अंसारुल्लाह आंदोलनः ज़ायोनियों पर हमारे हमले जारी रहेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129840-अंसारुल्लाह_आंदोलनः_ज़ायोनियों_पर_हमारे_हमले_जारी_रहेंगे
यमन के प्रभावशाली अंसारुल्लाह आंदोलन ने जिसे हूती संगठन भी कहा जाता है हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में फ़िलिस्तीन और रेज़िस्टेंस फ़्रंट के बारे में बड़ी न्यायसंगत बातें कहीं।
(last modified 2023-11-04T03:46:14+00:00 )
Nov ०४, २०२३ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह आंदोलनः ज़ायोनियों पर हमारे हमले जारी रहेंगे

यमन के प्रभावशाली अंसारुल्लाह आंदोलन ने जिसे हूती संगठन भी कहा जाता है हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह के भाषण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में फ़िलिस्तीन और रेज़िस्टेंस फ़्रंट के बारे में बड़ी न्यायसंगत बातें कहीं।

अंसारुल्लाह आंदोलन के नेता मुहम्मद बुख़ैती ने ग़ज़ा और फ़िलिस्तीन के बारे में सैयद हसन नसरुल्लाह के भाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह भाषण बहुत अहम था और इसमें साफ़ कर दिया गया कि हम ज़ायोनी शासन से जो लड़ाई लड़ रहे हैं वो पूरी तरह नैतिक मूल्यों के अनुकूल है।

मुहम्मद बुख़ैती ने कहा कि हमने जब तक इस्राईल पर हमला नहीं कर दिया उस समय तक यमन की जनता को चैन नहीं मिला और जब हमने सुना के अमरीकियों ने यमन के तट के क़रीब अपने युद्धपोत तैनात करने का इरादा किया है तो हमें खुशी हुई।

अंसारुल्लाह आंदोलन के नेता ने कहा कि ज़ायोनी शासन पर हमारे हमले जारी रहेंगे और हमें अमरीका की धमकियों की कोई चिंता नहीं है।

बुख़ैती ने कहा कि यमन के तट के क़रीबी अमरीकी युद्धपोत से हमें चिंता नहीं ख़ुशी है कि जब चाहेंगे उस पर हमला कर देंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए