यमन ने पत्ते खोल दिए, फ़िलिस्तीनियों के लिए कुछ भी करेंगे
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के एक सदस्य का कहना है कि यमन के पास ऐसी क्षमताएं हैं जो उसे फ़िलिस्तीनी मुद्दे और फ़िलिस्तीनी उमंगों का समर्थन करने के लिए तैयार करती हैं।
अल-मयादीन चैनल के अनुसार, यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य अली अल-क़हूम ने ज़ोर देकर कहा कि यमन में ज़ायोनी शासन के सैन्य और महत्वपूर्ण ठिकानों को धीरे-धीरे निशाना बनाना जारी रखा जाएगा।
उनका कहना था कि हम पूरी शक्ति से साथ इस्राईल को उसके अपराध रुकवाने पर मजबूर करेंगे।
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य ने कहा कि यमन ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन पर लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल फ़ाएर किए जिससे अमेरिकी और इस्राईली आश्चर्यचकित हो गए।
अल-कहूम ने ज़ोर दिया कि यमन के पास मिसाइलें और ड्रोन हैं जो ज़ायोनी शासन की डिफ़ेंस सिस्टम को चकमा देकर इस्राईल के रणनीतिक लक्ष्यों तक पहुंचते हैं।
इस यमनी अधिकारी ने कहा कि हम फ़िलिस्तीनी जनता का समर्थन करने के लिए और इस्राईल को उसके अपराधों को रुकवाने के लिए अपनी शक्ति के हिसाब से सब कुछ करेंगे।
उनका कहना था कि अमेरिका को पता होना चाहिए कि यमन में इस्राईली सेना और उसके महत्वपूर्ण ठिकानों को धीरे-धीरे निशाना बनाया जाता रहेगा।
इससे पहले यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यहिया सरी ने एक बयान में एलान किया कि यमनी बलों ने मिसाइल हमले से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दक्षिण में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए