ग़ज़्ज़ा को लेकर रेडक्रास ने दी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130072-ग़ज़्ज़ा_को_लेकर_रेडक्रास_ने_दी_चेतावनी
रेडक्रास ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थति उस बिंदु पर पहुंच चुकी है जहां से वापसी लगभग असंभव है।
(last modified 2023-11-11T01:09:34+00:00 )
Nov ११, २०२३ ०६:३९ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा को लेकर रेडक्रास ने दी चेतावनी

रेडक्रास ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थति उस बिंदु पर पहुंच चुकी है जहां से वापसी लगभग असंभव है।

रेडक्रांस के अनुसार इस समय ग़ज़्जा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुकी है।  रेडक्रास ने एक बयान जारी करके ग़ज़्ज़ा के सारे ही नागरिकों की सुरक्षा की मांग की है। 

दूसरी ओर मानवता प्रेमी सहायता के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के संयोजक ने ग़ज़्ज़ा को नरक की संज्ञा दी है।  येंस लाएरिक के अनुसार इस समय पृथ्वी पर ग़ज़्ज़ा, नरक जैसा बन गया है।  उन्होंने बताया कि हालांकि राष्ट्रसंघ की सहायता पहुंचाने वाले ट्रक, ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं किंतु यही सहायता वहां के दक्षिणी क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रही है जहां पर लाखों फ़िलिस्तीनी, जीवन की मूलभूत आवश्यक वस्तुओं से वंचित हैं। 

राष्ट्रसंघ के अधिकारी पहले ही यह बात कह चुके हैं कि इस समय फ़िलिस्तीनियों को जनसंहार का सामना है।  ज्ञात रहे कि पिछले कई वर्षों से इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण वहां पर दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की भारी कमी हो चुकी है।  ग़ज़्ज़ा पर उसके हमलों के 35 दिनों के बाद अब यह स्थति बहुत ही दयनीय हो चुकी है।  वहां के फ़िलिस्तीनियों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।  वे बहुत ही मुश्किल से अपना गुज़ारा कर रहे हैं। 

याद रहे कि पिछले 35 दिनों से अवैध ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा पर लगातार बमबारी की जा रही है जिससे वहां पर बहुत बड़े पैमाने पर जानी और माली नुक़सान हुआ है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।