नेतन्याहू को मिली धमकी, गिर सकती है सरकार
इस्राईल के दो कैबिनेट मंत्रियों ने ग़ज़्ज़ा में स्थायी युद्धविराम समझौता होने पर सरकार को गिराने की धमकी दी है।
इस्राईल के प्रधानमंत्री बेनयामीन नेतन्याहू की संघीय कैबिनेट के दो मंत्रियों ने नेतन्याहू को धमकी दी है कि अगर ग़ज़्ज़ा में स्थायी युद्धविराम समझौता हुआ तो वह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा मंत्री इतमार बेन गुएर ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम से इस्राईली सरकार गिर जाएगी।
नेतन्याहू की कैबिनेट के एक अन्य मंत्री बज़ालेल स्मुट्रिज ने भी कहा है कि अगर ग़ज़्ज़ा में इस्राईल और फिलिस्तीनियों के बीच अंतिम संघर्ष विराम होता है, तो वह इस्तीफा दे देंगे, जिससे सरकार गिर जाएगी।
नेतन्याहू के मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों की यह धमकी उन अटकलों के बीच आई है कि अमेरिका और क़तर के साथ युद्धरत पक्ष अवैध अधिकृत क्षेत्रों में युद्धविराम की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में इस्राईल के चैनल 12 ने घोषणा की है कि मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया दोहा पहुंचे हैं और संभावना है कि यात्रा के दौरान क़ैदियों के आदान प्रदान के एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
रॉयटर्स ने भी यह बताया कि सीआईए और मोसाद प्रमुख क़तर के प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलर्रहमान आले सानी से ग़ज़्ज़ा पट्टी में युद्धविराम समझौते को बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे।
रॉयटर्स के मुताबिक, इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए मिस्र के अधिकारी भी क़तर की यात्रा पर हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए