ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले जारी, 16250 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130928-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_के_हमले_जारी_16250_फ़िलिस्तीनी_शहीद
फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र ने ताज़ा आंकड़ों का एलान करते हुए बताया है कि 7 अक्टूबर से अतिग्रहणकारी इस्राईली सैनिकों के हमलों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 16250 है।
(last modified 2023-12-06T08:15:43+00:00 )
Dec ०६, २०२३ १३:४२ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले जारी, 16250 फ़िलिस्तीनी शहीद

फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र ने ताज़ा आंकड़ों का एलान करते हुए बताया है कि 7 अक्टूबर से अतिग्रहणकारी इस्राईली सैनिकों के हमलों में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 16250 है।

फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र ने कहा है कि ज़ायोनी सैनिकों ने युद्धविराम ख़त्म होने के बाद से ग़ज़्ज़ा पर 70 बार क्रूर हमले किये हैं और फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार किया है जिसके परिणामस्वरूप 1240 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए जबकि अब तक शहीद होने वाले कुल फ़िलिस्तीनियों की संख्या 16250 हो गयी है।

अल-मनार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीनी सूचना केंद्र ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए तत्काल सहायता और मलबे के नीचे से शहीदों के शवों को निकालने के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों के लिए आवश्यक उपकरणों के प्रावधान का आह्वान किया है।

ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी सूचना केंद्र ने भी अरब देशों से घायलों के इलाज के लिए ग़ज़्ज़ा में फील्ड अस्पताल स्थापित करने का आह्वान किया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।