इस्राईल के हमले तेज़, ग़ज़्ज़ा से वेस्टबैंक तक कई फ़िलिस्तीनी शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी जॉर्डन पर अपने हमले तेज़ कर दिए हैं, जिसमें कई लोग शहीद और घायल हुए हैं।
जहां कुछ अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि वाइट हाउस ने तेल अवीव को ग़ज़्ज़ा पर सैन्य हमले समाप्त करने के लिए समय सीमा दी है, वहीं इस्राईली सेना ने बुधवार सुबह जेनिन के वेस्ट बैंक इलाके पर भारी हमला किया है।
जेनिन कैंप पर ज़ायोनी सेना के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और एक महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फ़िलिस्तीन के जेहादे आंदोलन की सैन्य शाखा ने एक बयान में घोषणा की है कि उसने इस्राईली सेना के वाहनों और उपकरणों को नष्ट कर दिया है और ग़ज़्ज़ा के उत्तर और दक्षिण में कई हमलावरों को घायल कर दिया है।
इस्राईली सेना ने कुछ घंटे पहले वेस्ट बैंक के जेनिन शहर और जेनिन कैंप पर बड़े पैमाने पर हमला किया जिसके बाद इस इलाके में इस्राईली सैनिकों और फिलिस्तीनी मुजाहिदीन के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए