ग़ज़्ज़ा के बारे में राष्ट्रसंघ को गुटेरस का अभूतपूर्व पत्र
गुटेरस कहते हैं कि सबको मिलकर अब ग़ज़्ज़ा युद्ध तुरंत समाप्त कराना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था को चेतावनी भरा पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने सचेत किया है कि ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थति, विश्व की शांति एवं सुरक्षा के लिए ख़तरा बन चुकी है।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार एंटोनियो गुटेरस ने ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थति के बारे में बुधवार को राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषछ को पत्र भेजकर वहां की स्थति से अवगत करवाया है। उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा की परिस्थतियां, बहुत ही तेज़ी से एक त्रासदी की ओर बढ़ रही हैं।
राष्ट्रसंघ के महासचि ने कहा है कि विश्व समुदाय को अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए ग़ज़्ज़ा संकट को तुरंत समाप्त करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सुरक्षा परिंषद के सदस्य देशों से मांग की है कि वह यथासंभव ग़ज्ज़ा में मानवीय त्रासदी को होने से रोकने का प्रयास करे। उल्लेखनीय है कि ग़ज़्ज़ा में लगभग एक सप्ताह के संघर्ष विराम के बाद से अवैध ज़ायोनी शासन जो अंधाधुंध हमले कर रहा है उसमें सैकड़ों फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय ग़ज़्ज़ा में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं बचा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए