ग़ज़्ज़ा के आसमानों में उड़ रहे हैंअमरीकी ड्रोन!
Dec ०८, २०२३ ०९:५८ Asia/Kolkata
अमेरिकी ड्रोनों ने ग़ज़्ज़ा के हवाई क्षेत्रों में फिर से उड़ान भरना शुरू कर दिया है।
अमेरिकी युद्धमंत्रालय पेंटागन की प्रवक्ता लिसा लॉरेंस ने कहा है कि इस्राईली क़ैदियों को आज़ाद कराने के इस्राईल के प्रयासों के समर्थन में, अमेरिकी ड्रोन ने ग़ज़्ज़ा के हवाई क्षेत्र में अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।
उनका कहना था कि हम इस्राईल को उसके क़ैदियों की रिहाई के प्रयासों में सलाह और सहायता प्रदान कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि इस्राईली सेना ने दावा किया है कि 136 कैदी अभी भी ग़ज़्ज़ा में हैं जिनमें 17 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स