हमास के लड़ाकों के हौसले बुलंद हैं, इस्राईल जहां घुसेगा, हारेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131074-हमास_के_लड़ाकों_के_हौसले_बुलंद_हैं_इस्राईल_जहां_घुसेगा_हारेगा
हमास कहना है कि इस्राईल, आम नागरिकों से अंधाधुंध बदला ले रहा है।
(last modified 2023-12-11T01:01:06+00:00 )
Dec ११, २०२३ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • हमास के लड़ाकों के हौसले बुलंद हैं, इस्राईल जहां घुसेगा, हारेगा

हमास कहना है कि इस्राईल, आम नागरिकों से अंधाधुंध बदला ले रहा है।

हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा का कहना है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन आम नागरिकों से अंधाधुंध बदला ले रहा है और पाश्विक युद्ध के माध्यम से बुनियादी ढांचों को नष्ट कर रहा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हमास की सैन्य शाखा के प्रवक्ता ने इस बात पर बल दिया कि दुश्मन जो हासिल कर रहा है वह अंधाधुंध विनाश और हत्या के ज़रिए है।

अबू ओबैदा का कहना है कि ज़ायोनी दुश्मन, ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तर और दक्षिण में हार गया है और जब भी वह किसी अन्य क्षेत्र में प्रवेश करेगा तो उसे एक और हार का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अल-क़स्साम के संघर्षकर्ताओं की पोज़ीशन अच्छी और उनके हौसले बुलंद हैं और हज़ारों संघर्षकर्ता युद्ध में भूमिका निभाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अल-क़स्साम बटालियन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि हमारे लड़ाके पुराने और नए क्षेत्रों में इस्राईली सेनाओं पर हमला करने में सक्षम हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।